अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की तो शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। यहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
छापेमारी के दौरान लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया। इस व्यापार के लिए लड़कियां को अमृतसर के बाहर से लाया गया था।
अमृतसर पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। इसमें 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसमें 2 लड़के, 3 लड़कियां और दो ग्राहक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट
इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि कल रात वो चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि अमृतसर के बटाला रोड पर एक होटल में स्पा सेंटर की आड़ मे देह व्यापार का धंधा चलाया जाता है।