09/08/2022 : आज का राशिफल जानें

0
मेष राशि
पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल है। सिर्फ सूझबूझ और व्यवहार कुशलता से अपने कार्यों के प्रति व्यस्त रहें। किसी नजदीकी मित्र की कार्यप्रणाली में भी आपका योगदान रहेगा। आपकी व्यवस्थित कार्य प्रणाली से आपकी सराहना होगी।
नेगेटिव- बच्चों का भी उचित मार्गदर्शन रखें तथा अपने पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। परंतु समय अनुसार कार्य भी बनते जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली पर भी उचित ध्यान देना जरूरी है। वरना कोई बाहरी इंसानी परेशानी बढ़ा सकता है। फाइनेंस संबंधी कामों को स्थगित रखें। नौकरीपेशा लोगों को काम करने के तरीकों में बदलाव लाना चाहिए।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों के दर्द परेशान कर सकते हैं। नियमित व्यायाम और योगा जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
वृष राशि
पॉजिटिव- आज परिवार जनों के साथ घर की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में सुखद समय व्यतीत होगा। आपको अपने किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है, ऐसा करने से आपको सुकून ही मिलेगा। घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। युवा वर्ग मौज मस्ती के साथ-साथ अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित रखें। अनजाने में ही घर के बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कोई कमी अथवा अवहेलना करना उन्हें आहत कर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियों तथा स्टाफ पर भी अनुशासन रखें। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक संबंधी कार्यों में धैर्य और शांति बनाकर रखना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य होना जरूरी है। अपने स्वभाव में वक्त के अनुसार बदलाव लाने का प्रयास करें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन राशि
पॉजिटिव- आज किसी खास विषय पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। साथ ही धार्मिक तथा आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको मानसिक सुकून देगा। किसी मित्र के सहायता से आर्थिक समस्या भी दूर होगी।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आज स्थगित ठीक कर दें। दूसरों के मामले में दखल अंदाजी बिल्कुल ना करें। क्योंकि इसकी वजह से आपसी संबंधों में दूरियां आ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज किसी भी तरह का रिस्क ना ले। कोई नुकसान होने की आशंका है। साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में कुछ चुनौतियां रहेंगी। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतर संबंध रहेंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक की मुलाकात रोमांचित करेगी।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की समस्या से निजात पाने के लिए अपना खान-पान संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क राशि
पॉजिटिव- काफी समय से प्रयासरत किसी कार्य के बन जाने से आपको सुकून और नई ऊर्जा महसूस होगी। आप तनावमुक्त होकर अपने अन्य कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। परिवार संबंधी चल रही किसी समस्या का भी हल मिल सकता है।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इसकी वजह से नजदीकी व्यक्ति से संबंध भी खराब हो सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर आपको चिंता भी रह सकती हैं।
व्यवसाय- व्यस्तता की वजह से कार्यालय में अधिक समय तो नहीं दे पाएंगे, परंतु फोन के माध्यम से ही आपके कार्य संचालित भी हो जाएंगे। पब्लिक डीलिंग तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। परंतु मशीनरी अथवा लोहे से संबंधित व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। तथा घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव करें। जुकाम, खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए देसी चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
सिंह राशि
पॉजिटिव- अपने निजी कामों पर दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने फैसलों को प्राथमिकता देना आपके लिए उचित रहेगा। इस समय घर में किसी प्रकार के परिवर्तन संबंधी योजनाएं बनेंगी। वास्तु सम्मत नियमों के अनुसार काम करना ज्यादा उचित रहेगा।
नेगेटिव- आपका हर काम में बहुत अधिक अनुशासन और रोक-टोक रखना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंधों को खराब ना होने दें। बेहतर तो यही होगा कि समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। कर्मचारियों तथा स्टाफ की सलाह को भी महत्व दे। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति जल्दी ही अपना मनचाहा कार्य प्राप्त करेंगे।
लव- विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात आने से दूरियां बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति रहेगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या राशि
पॉजिटिव- घर मे संबंधियों अथवा नजदीकी मित्र के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। संतान से संबंधित चल रही कोई चिंता दूर होने से राहत रहेगी। कुछ समय किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहे। किसी भी गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी ना लें। ज्यादा वाद-विवाद से समाज में आपकी छवि खराब हो सकती हैं। इस समय अपनी हर गतिविधि को धैर्य और संयम से करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ दिक्कतें और परेशानियां आएगी। कोई भी खास निर्णय लेने से पहले घर के वरिष्ठ अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनी रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गंभीरता रखें।
स्वास्थ्य- कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान की स्थिति रहेगी। मानसिक तनाव भी बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
तुला राशि
पॉजिटिव- किसी भी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। साथ ही आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके मिलेंगे। घर के रखरखाव में सुधार लाने संबंधी कार्य भी होंगे।
नेगेटिव- किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। हालांकि समय अनुसार समाधान भी निकल आएगा। कुछ समय आत्म मनन और और अपने व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए भी जरूर निकालें।
व्यवसाय- टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। सहयोगियों की मदद से आप कोई निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। परंतु आर्थिक मामलों में काफी सोच-समझकर निर्णय लें, किसी को भी पैसा या माल उधार ना दें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी मधुरता और प्रेम बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की वजह अपने परिवार तथा कैरियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- जोड़ो व घुटनों का दर्द बढ़ सकता है । गरिष्ठ तथा वादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक राशि
पॉजिटिव- कुछ खास लोगों के साथ मुलाकात होगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। भाइयों के साथ भी संबंध मधुर बनाने से पारिवारिक वातावरण में सुखद बदलाव आएगा।
नेगेटिव- कुछ समय धार्मिक अथवा आध्यात्मिक कार्य के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून व शांति मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि एक दूसरे के विचारों को समझें तथा सम्मान करें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित छोटी से छोटी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस समय परिस्थितियां कुछ विपरीत बनी हुई हैं। परंतु धैर्य रखें, जल्दी ही आपको नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने वाले हैं।
लव- वैवाहिक संबंध में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। विपरीत लिंगी लोगों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- एलर्जी संबंधी कोई समस्या से राहत पाने के लिए बदलते वातावरण से अपना बचाव करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1
धनु राशि
पॉजिटिव- आज आपका कोई विशेष प्रयोजन हल होने वाला है। आपकी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगें। दौड़-धूप की अधिकता भी आपके ऊपर हावी नहीं होगी। आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत करने के लिए अति उत्तम है।
नेगेटिव- समय की कीमत को अवश्य पहचाने। उचित समय पर उचित काम ना करने से आपको ही नुकसान होगा। अपने व्यवहार में धैर्य और सौम्यता रखना जरूरी है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्या का अभी समाधान मिलना मुश्किल है।
व्यवसाय- रुके हुए व्यवसायिक कामों में गति आएगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुराने मतभेद समाप्त होंगे। किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। कुछ कई गतिविधियों की भी जानकारी मिलेगी।
लव- परिवार जनों का घर की व्यवस्था बनाए रखने में उचित सहयोग रहेगा। आपको भी सबकी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। परंतु दवाइयों की बजाय योग, व्यायाम और जीवन शैली में बदलाव करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
मकर राशि
पॉजिटिव- किसी समारोह आदि में जाने का अवसर मिलेगा। तथा खास लोगों के साथ मेल-मुलाकात द्वारा कई उत्तम जानकारियां भी मिलेंगी। सपने या कल्पनाएं साकार करने के लिए उपयुक्त समय है। आपकी मेहनत के अनुरूप अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप मुश्किलें पैदा करेगा तथा नकारात्मकता हावी रहेगी। अभी किसी भी प्रकार की यात्रा करना नुकसानदायक रह सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- कारोबार में अत्यधिक कार्यभार रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय त्वरित ही लेने पड़ सकते हैं। कलात्मक तथा ग्लैमर से जुड़े व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए कंपनियों में अपना बायोडाटा तथा प्रोफाइल भेजें। आपको सफलता मिलने की संभावना है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सुखद और उचित सामंजस्य रहेगा। इसकी वजह से मन में सुकून और चौन रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहना ही उचित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अपनी नियमित जांच कराएं तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ राशि
पॉजिटिव- आपके द्वारा लिया गया कोई पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत फैसला बेहतर रहेगा। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपके कार्यों में और अधिक गति देगी। घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- इस समय व्यवसायिक मामलों में तुरंत निर्णय लेने की जरूरत है। युवा वर्ग अपनी लापरवाही अथवा व्यवहार कुशलता की कमी के कारण व्यवसायिक मामलों में धोखा खा सकते हैं। कई बार बहुत अधिक सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल भी जाती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। इस समय महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी। उचित परिणाम भी हासिल होंगे। पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधित कामों में ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।
लव- दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। बेहतर होगा कि आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मेडिटेशन के लिए समय अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
मीन राशि
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपको अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। किसी धार्मिक स्थल अथवा अपने गुरु के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति देगा।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना लें। क्योंकि ठीक से निभा ना पाने की वजह से चिड़चिड़ापन भी हावी रह सकता है। अपने व्यक्तिगत कामों को प्राथमिकता दें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां आपकी योग्यता और सूझबूझ से व्यवस्थित रहेंगी। मुश्किल से मुश्किल समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे। निवेश संबंधी गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती हैं। बेहतर होगा कि एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखने से स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here