24/08/2022 : आज का राशिफल जानें

0

मेष राशि

पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। आप अपनी किसी कमजोरी पर विजय हासिल करने में सक्षम रहेंगे। आपका कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना तथा प्रारूप बनाना आपके कार्य में गलती होने से बचाएगा।
नेगेटिव- आलस और मौज मस्ती में समय बीताने से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। विद्यार्थी सोशल मीडिया व फालतू बातों में पड़कर अपने कैरियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा से परहेज रखें।
व्यवसाय- गंभीरता और संजीदगी से काम करना सफलता देगा। मंदी के बावजूद कारोबार में फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। साथ काम करने वाले लोग जलन की भावना से आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र कर सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृष राशि

पॉजिटिव- आज कोई मनोवांछित कार्य पूरा होने की संभावना है। आप अपनी प्रतिभा व ऊर्जा द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन बना रहेगा।
नेगेटिव- कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच सामंजस्य बिठाना चुनौती जैसा रहेगा। किसी अपरिचित पर भरोसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं।
व्यवसाय- बिजनेस में टारगेट हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। अपने संपर्क सूत्र के साथ संबंध मधुर रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं स्थगित रखें।
लव- परिवार में सुखद और प्रेम पूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन राशि

पॉजिटिव- पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा तथा आपके विचारों को प्राथमिकता भी मिलेगी। अगर कहीं पैसा रुका हुआ है तो उसकी वसूली करने का भी उचित समय है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।
नेगेटिव- कोई सरकारी मामला चल रहा है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा। विद्यार्थी भी मनोरंजन तथा व्यर्थ के कार्यों में पड़कर अपने अध्ययन और कैरियर के साथ समझौता ना करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में मुनाफा दायक स्थिति बनी हुई है। आपको अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नौकरी पेशा लोग अत्यधिक कार्यभार की वजह से तनाव में रहेंगे। अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें।
लव- घर में मेहमानों का आगमन होगा तथा आपसी मेल मिलाप सबको खुशी देगा। परंतु बजट बिगड़ सकता है।
स्वास्थ्य- मधुमेह तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं। तथा व्यवस्थित दिनचर्या व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क राशि

पॉजिटिव- कल कुछ नई जानकारियों की प्राप्ति होगी और कुछ नए अनुभव भी मिलेंगे अपने काम के साथ-साथ व्यक्तिगत रुचियो पर भी ध्यान दें। ऐसा करना आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में बिना सोचे समझे किसी पर भी विश्वास ना करें। किसी पारिवारिक सदस्य के व्यक्तिगत जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कभी-कभी आप अपने स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में पब्लिक से संबंधित रिलेशन को और अधिक स्ट्रांग बनाएं। तथा मीडिया और एडवर्टाइजमेंट संबंधी कार्यों में भी अधिक ध्यान दें। मुश्किल समय में पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज को संभालकर रखें।
लव- पारिवारिक समस्याओं के समाधान में आपका विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको अधिक से अधिक मानसिक आराम लेने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह राशि

पॉजिटिव- समय अनुकूल है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। अपने अभीष्ट मित्रों व गुरुजनों के सानिध्य में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं के प्रतियोगिता तथा विभागीय परीक्षा संबंधी परिणाम उनके पक्ष में आ सकते हैं।
नेगेटिव- आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। बिना वजह किसी से भी ना उलझे। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखना अति आवश्यक है। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि खुशियों को किसी की नजर लग गई है, हालाकि यह आपका भ्रम ही होगा।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की जो योजनाएं आपने बनाई थी, उन्हें फलीभूत करने का उचित समय है। व्यक्तिगत संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी, लेकिन समस्याओं को सुलझा लेंगे।
लव- किसी शुभ समाचार के मिलने से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बरतना उचित नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान को रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या राशि

पॉजिटिव- परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों से संबंधित गतिविधियों में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखे, निश्चित ही आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। दोपहर बाद कुछ धनदायक स्थितियां भी बनेंगे।
नेगेटिव- पड़ोसियों अथवा बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप आपको परेशानी में डाल सकता है। बेहतर है कि भविष्य संबंधी कोई भी योजना बनाते समय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। किसी दोस्त या रिश्तेदार का अपने वादे से मुकर जाना आपको परेशान करेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। आपका मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल काम की गति को और अधिक बढ़ाएगा तथा सबके बीच आप की छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप अपनी पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहे। किसी प्रकार के इंफेक्शन होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

तुला राशि

पॉजिटिव- पारिवारिक सुख सुविधाओं से संबंधित खरीदारी में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। रचनात्मक संबंधी कार्यों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी।
नेगेटिव- एकाग्रता की कमी के कारण आप अपने कार्यों को उचित प्रारूप नहीं दे पाएंगे इसलिए बेहतर होगा कि कोई खास कार्य स्थगित ही रखें। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर भी नजर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यापार में अपनी कार्यप्रणाली संबंधी गतिविधियों को सीक्रेट रखें। इस समय काम की क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। परंतु साथ ही तरक्की भी संभव है।
लव- घर में कोई धार्मिक आयोजन जैसी गतिविधियों की योजना बनेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए भी उत्तम रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- किसी भी मशीनरी का उपयोग करते समय अथवा चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। इस समय चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक राशि

पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही लाभदायक बन रहे हैं। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बदलते परिवेश की वजह से आपने अपनी कार्यप्रणाली में जो परिवर्तन किया है वह फायदेमंद साबित होगा।
नेगेटिव- पैसे की उधारी संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। इस समय आपके व्यक्तिगत खर्चे बढ़ेंगे। योजनाएं बनाने के साथ-साथ होने कार्य रूप देना भी आवश्यक है। अगर घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में पैसा लगा रहे हैं, पहले बजट बनाना जरूरी है।
व्यवसाय- कर्मचारियों तथा स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में बड़ी डील होने की संभावना है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों के साथ संपर्क रखें। सरकारी सेवारत लोगों को अद्यतन कार्यभार मिल सकता है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती हैं। समय-समय पर आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु राशि

पॉजिटिव- कुछ नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा।आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपकी आर्थिक स्थिति को और अधिक बेहतर बनाएगी।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी की वजह से कोई काम बिगड़ भी सकता है। छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना आपके स्वभाव में रहेगा। यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। हालांकि किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके व्यवसायिक कार्यों में सहायक साबित होगी। परंतु कार्य करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग करना तथा उनके साथ कुछ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों का उजागर होने की स्थिति बन रही है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। गले और छाती मे कफ और खांसी की वजह से इंफेक्शन बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर राशि

पॉजिटिव- आप अपनी व्यवस्थित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कोई उधार दिया हुआ अथवा रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना है।
नेगेटिव- अपने किसी विशेष कार्य में व्यवधान आने से मन कुछ परेशान भी रह सकता है। अपना आत्म बल मजबूत बनाकर रखें। किसी भी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेते समय घर के अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस समय अपनी कार्य क्षमता साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा।
लव- किसी अविवाहित व्यक्ति के विवाह संबंधी उचित रिश्ता आने से प्रसन्नता पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम करना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ राशि

पॉजिटिव- कोई पारिवारिक मामला उलझा हुआ है तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी खरीदारी में परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अध्यात्म से जुड़े कार्यों में विशेष रूचि रहेगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ संबंधों में खटास आने की आशंका है। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक स्थल में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। विद्यार्थी वर्ग अपने पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी काम करते वक्त बहुत सावधानी की जरूरत है। जल्दी ही फायदेमंद स्थितियां बन रही है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच तेरे मनमुटाव का समाधान मिलेगा। बड़े बुजुर्गों का स्नेह आशीर्वाद भी घर पर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने खानपान दिनचर्या और व्यायाम से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन राशि

पॉजिटिव- आज किसी घनिष्ठ मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। तथा सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। बच्चों की तरफ से उनकी कैरियर संबंधी शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभदायक यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
नेगेटिव- कभी-कभी बिना वजह मन में अशांति और तनाव महसूस करेंगे। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें। युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट ना करके अपने भविष्य के प्रति सजग रहें।
व्यवसाय- व्यापार में कुछ ठोस और गंभीरता पूर्ण लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। सहयोगियों तथा स्टाफ का उचित सहयोग आपके व्यवसाय में तरक्की दायक रहेगा। किसी भी पार्टनरशिप संबंधी योजनाओं को अभी स्थगित ही रखें।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां और बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- माइग्रेन और सर्वाइकल की समस्या बढ़ने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। योगा व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here