मशहूर रैपर रफ्तार (Raftaar)उर्फ दिलिन नायर (Dilin Nair)और उनकी पत्नी कोमल(komal)शादी के छह साल बाद तलाक ले रहे हैं। दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं और अब ऑफिशियली अलग होने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 2020 में ही तलाक के लिए अर्जी दे दी थी, लेकिन कोरोना महामारी (Coronavirus pandemic)के चलते उनका तलाक हो नहीं पाया। दोनों साल 2016 में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे।
दोनों के बीच शादी के कुछ समय बाद से ही परेशानियां शुरू हो गई थीं। अब दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और तलाक ले रहे हैं। सूत्र ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण उनका तलाक टल गया था। अब दोनों 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक लेने के लिए कागजात पर साइन करेंगे। इस बात को उनके सभी करीबी जानते हैं।
पहली नजर का प्यार फिर टूटा रिश्ता
रफ्तार और कोमल ने लव मैरिज की थी। दोनों को पहली नजर में साल 2011 में प्यार हो गया था। खुद को साबित करने के बाद, रफ़्तार ने एक विंटर वेडिंग की थी। हालांकि, शादी के छह साल बाद उन्होंने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।