5 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल की राह पर हैं। बिजली कर्मचारी के संयुक्त मोर्चा ने कल से हड़ताल का ऐलान कर दिया है। साथ ही 70 हजार कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर शासन को पत्र भी लिखा है

बिजली कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि कल से होने वाली हड़ताल में बिजली विभाग के 6 हजार संविदा कर्मचारी, 45 हजार आउट सोर्स कर्मचारी, 19 हजार नियमित कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे।

बिजली कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितिकरण, आउटसोर्स का संविलियन और वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन बहाली, डीआर वृद्धि के साथ वेतन विसंगति दूर करना शामिल हैं।

बिजली कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र श्रीवास्तव ने दावा करते हुए बताया कि अब तक शासन ने लंबे समय से की जा रहीं इन मांगों पर चर्चा तक नहीं की, न ही कोई सकारात्मक रवैया दिखाया। लिहाजा इस हड़ताल से ठप बिजली सुविधा की जिम्मेदार भी सरकार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here