BIG BREAKING : चलती बस में चली गोली, CRPF जवान की मौत, राइफल का ट्रिगर दबने से सिर में लगी गोली

0

बीजापुर: बस में अचानक गोली चलने से CRPF जवान की मौत हो गई है। वहीं एक जवान घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि अचानक ट्रिगर दबने के कारण हादसा हुआ है। जवान के शव को आवापल्ली अस्पताल में लाया गया। इस घटना की पुष्टि आईजी पी सुंदरराज ने की है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

उसूर से करीब 10 किमी दूर गलगम में हाल ही में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है। CRPF 229वीं बटालियन के एक दर्जन से ज्यादा जवान शुक्रवार सुबह कैंप से उसूर पहुंचे और वहां से कुशवाहा ट्रैवल्स की बस में सवार होकर किसी काम से बीजापुर जिला मुख्यालय आ रहे थे। इसी बीच बस में सवार जवान त्रिलोक सिंह की राइफल का ट्रिगर दब गया। गोली त्रिलोक सिंह के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसा उसूर से करीब 12 किमी दूर आवापल्ली में बीच बस्ती में हुआ है। हादसे में एक अन्य जवान राजेन्द्र के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर CRPF व पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।​​​​​​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here