Horoscope 21 June 2022 : Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल

0

“गुरु”वक्त बुरा है बाबा पर साथ तेरा है ये वक्त भी गुजर जायेगा ये विश्वास मेरा है।
दिनांक:–21: जून -2022
वार :-मंगलवार
तिथि :-08अष्टमी:-20:31
माह:-आषाढ़
पक्ष:–कृष्णपक्ष
नक्षत्र:–उत्तराभाद्रपद :-29:03
योग:-आयुष्मान:-06:40/सौभाग्य:-29:30
करण:-बालव :-08:40
चन्द्रमा:-मीन
सुर्योदय:-05:37
सुर्यास्त:-19:28
दिशा शुल…..उत्तर
निवारण उपाय: तिल का सेवन
ऋतु:-ग्रीष्म
गुंलिक काल:-12:33से 14:17
राहू काल:-16:01से17:45
अभीजित….12:05से13:01
विक्रम सम्वंत ………2079
शक सम्वंत …………1944
युगाब्द ………………5123
सम्वंत सर नाम:-नल
चोघङिया दिन
चंचल:-09:05से10:49तक
लाभ:-10:49से12:33तक
अमृत:-12:33से14:17तक
शुभ:-16:01से17:45तक
चोघङिया रात
लाभ:-20:45से22:01तक
शुभ:-23:17से00:33तक
अमृत:-00:33से01:49तक
चंचल:-01:49से03:05तक
चोघङिया का समय सालासर में सूर्योदय के अनुसार है|
🌸आज के विशेष योग🌸
वर्ष का 81वाँ दिन,सूर्य सायनकर्क में 14:44,दक्षिणायन प्रारंभ, कालाष्टमी वर्षा ऋतु प्रारंभ, वर्ष का सबसे बडा दिन, जैन अष्टमी, पंचक, सिद्बियोग सूर्योदय से 29:03,अयन पुण्यकाल सूर्योदय से 14:45,बोहरा अष्टमी, विश्व योग दिवस,
🏫👉वास्तु टिप्स👈🏫
वज़न वाली चीजों को दक्षिण और पश्चिम की दिशा में रखना चाहिए।

मंगलवार 21 जून को चंद्रमा और गुरु दोनों साथ-साथ मीन राशि में चलेंगे। इन दोनों ग्रहों के संयोग से आज कई राशियों के लोगों को लाभ और प्रसन्नता मिलेगी। मिथुन राशि के लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे लेकिन आर्थिक मामलों में इन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानें गणेशजी की इच्छा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है

 

मेष राशि

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं, व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है।
भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।
वृषभ राशि

गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि के लोगों के व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। आज आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है।
भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

मिथुन राशि

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है। छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परन्तु मन में डर भी बना रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कपड़ा व्यवसायियों को आज अच्छा लाभ होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें। घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, जिसमें आप शिरकत करेंगे। पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है।
भाग्य आज 81 % आपका साथ देगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

सिंह राशि
गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वाले आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे।
आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कन्या राशि

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि वालों के ईश्वर की कृपा से बहुत सारे काम बन सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। घर के जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे।
आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

तुला राशि

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों के हाथ में आज काम के अच्छे अवसर लग सकते हैं। आपके पारिवारिक बिजनस में आज आपको अपने जीवनसाथी की बात माननी पड़ सकती है। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। सोशल मीडिया के ज़रिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा।
भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों को आज किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

धनु राशि

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों के सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है। पेंडिंग छोड़ दी गई कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकती है। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा।
भाग्य आज 82 % आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

मकर राशि

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि वालों का आज नए कार्य में मन लगेगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिज़ी शेडूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा।
आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कुंभ राशि

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वाले आज अपने किए हुए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि वाले आज अपने आप पर भरोसा रखें। ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ ध्यान दें। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।
भाग्य आज 80 % आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here