CG NEWS : छुई खदान धसने से मलबे में दबे लोग, एक महिला की मौत, 2 घायल

0

कोरबा। जिले में एक छुई खदान धंस गई, जिसके मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 2 महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार जुनवानी निवासी प्रमिला बाई कंवर अपने पति कौशल सिंह कंवर के साथ करमंदी और बेन्दर कोना के बीच जंगल के किनारे एक खदान में छुई निकालने गई थी।

उसी वक्त छुई खदान धंस गई और मलबे के अंदर प्रमिला, और दो अन्य महिलाएं दब गई। घटना के बाद प्रमिला का पति उसे मलबे से निकालने की कोशिश करने लगा। मगर तब तक प्रमिला की मौत हो गई थी। वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से घायलों को तुरंत ही अस्पताल लाया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here