रायपुर। राजधानी के उरला इलाके स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। यहां काम करने के दौरान भट्टी तीन मजदूर झुलस गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो हो गई है। वहीं दो मजदूरों का इलाज चल रहा है।
उरला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह उरला स्थित ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में हुई है। यहां भट्टी फटने से 1 क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई, जबकि 2 घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ है। मृतक क्रेन ऑपरेटर का नाम कुलदीप गुप्ता है।