RAIPUR NEWS : मामूली विवाद के चलते राजधानी में फिर चली गोली, आरोपी गिरफ्तार

0

राजधानी में एक बार फिर गोली चली है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के मानिकचौरी गांव का है। उड़ीसा से रायपुर आ रहे एक कार सवार ने पहले तो तीन सवारी बाइक को ओवरटेक कर गिरा दिया, फिर जब बाइक सवार ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने उस पर गोली चला दी। आरोपी का नाम बिक्रमदित्य सिंहदेव है। वह उड़ीसा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अभनपुर के हसदा, मानिकचौरी गांव में युवक को गोली मारने की वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कार सवार ने निखिल साहू पर गोली चलाई है, जिससे युवक के जांघ पर गंभीर चोट आई है। हालांकि पुलिस ने कार के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बिक्रमदित्य सिंहदेव उड़ीसा के रहने वाला है। रायपुर आरकेसी में उसकी बेटी पड़ती है उसी को लेने के लिए वह सह परिवार रायपुर जा रहे थे। रास्ते मे तीन सवारी बाइक सवार को ओवरटेक करने पर वह गिर गए। जिससे बाइक सवार निखिल साहू बाइक से उसका पीछा करने लगा और रास्ते मे रोक कर चाकू निकालकर धमकाना शुरू कर दिया। इस गहमा गहमी के बीच बिक्रमदित्य ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उस पर गोली चला दी। जिससे उसके पैर पर गोली लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का इलाजे जारी है वह खतरे से बाहर है। आरोपी के पास से लाइसेंसी पिस्तौल और थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here