पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक घटनाएं घट रही हैं। मामला ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड का है। यहां योग सिखाने वाले एक फर्जी टीचर पर लड़कियों के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। दो लड़कियों के साथ यौन शोषण की बात सामने आई है। यह शख्स 5 महीनों से ऐसा कर रहा था। इस फर्जी शिक्षक ने समुद्री बीच और सार्वजनिक जगहों पर लड़कियों के साथ यौन शोषण किया।
इस फर्जी योग शिक्षक पर आरोप है कि उसने फिटनेस के तरीके सिखाने के नाम पर महिलाओं को अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की। शख्स को 19 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उस पर यौन शोषण के अब तक दो मामले सामने आए हैं। फिलहाल, यह शख्स जमानत पर रिहा हो गया है, लेकिन वह मजिस्ट्रेट कोर्ट में 28 जून को पेश होगा।
अब तक की जांच में सामने आया है कि इस शख्स ने सारे अपराध, क्वींसलैंड के उत्तरी इलाके में मौजूद बीच पर किए थे। आरोपी ने दो लड़कियों के साथ यौन शोषण किया, जिनकी उम्र 20 साल के करीब थी। अब शख्स कोर्ट में अपने ऊपर लगे आरोपों का सामना करेगा।