condoms गिनकर सेक्स वर्कर से वसूलते थे पैसा

0
condoms

अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा शहर में  पुलिस ने एक परिवार जिसमें मां और उसके बेटे पर अपने फैमिली बिजनेस के साथ वेश्यालय चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस की मानें तो यहां पर सेक्स वर्कर को इस्तेमाल किए गए condoms के अनुसार भुगतान किया जाता था।

 

पुलिस का कहना है कि 28 वर्षीय ग्लिन यान ज़ुनिगा लैटिन और उसकी 52 वर्षीय मां एम्पारो लैटिन बारिलस पर न केवल 15 मिनट का रोमांस बेचने, बल्कि बच्चों को संबंध बनाने के लिए पेश करने का संदेह भी है।

कथित तौर पर यह वेश्यालय अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा स्थित एक घर से चलाए जा रहे थे। इस दौरान धंधे में शामिल महिलाओं को एक शिफ्ट में कितने condoms मिले, इसके अनुसार भुगतान किया जाता था।

पुलिस ने वेश्यालय पर सबूत इकट्ठा करने और 15 साल की उम्र की लड़कियों को पैसे के लिए पुरुषों को पेश करने की सूचना देने पर अंडरकवर क्लाइंट “जॉन्स” को भेजा गया था। वहां, जाने पर महिला ने लगभग 4 हजार रुपए नगद लिए। अधिकारियों का दावा है कि वहां पर काम करने वाली महिलाओं को दिन में 8 से 10 कस्टमर के साथ रिलेशन बनाने होते थे, बदले में प्रति कस्टमर 2 हजार रुपए दिए जाते थे। शिफ्ट के अंत में कमरे में इस्तेमाल किए गए कंडोम की संख्या के आधार पर भुगतान किया जाता था।

बैंक के रिकॉर्ड से पता चलता है कि इस जोड़े ने अपने खातों में नियमित रूप से नकद जमा किए, इसके बावजूद उनके पास कोई और आय होने का कोई सबूत नहीं था। लैटिन और बरिलस को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। हैरत की बात ये है कि ऐसे अजीबोगरीब मामले में मां, अपने बेटे के साथ ही संलिप्त थी और इस गैरकानूनी कार्य को चलाती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here