:नई दिल्ली : पति और पत्नी हमेशा चाहते हैं कि उनका रिश्ता और उन दोनों के बीच की बॉन्डिंग हमेशा मजबूत रहे। दोनों के मन में एक दूसरे के प्रति प्यार और सच्चाई रहे। लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि पति-पत्नी के बीच कई कारणों से रिश्ता बिगड़ने लगता है और झगड़े होने लगते हैं। सभी चाहते हैं कि उनका गृहस्थ जीवन बहुत अच्छे से और खुशहाल तरीके से बीते। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसे अपनाने से पति और पत्नी के बीच रिश्ता मजबूत होता है और पुआर भी बना रहता है।
1. पति रखें पत्नी का ख्याल
ख्याल रखना हर रिश्ते की नींव होती है। लेकिन पति अक्सर ये नहीं कर पाते हैं। जिससे रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है। पति हो या फिर पत्नी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए दोनों को एक दूसरे की केयर करना जरूरी है। जैसे पत्नी के सिर में दर्द है तो पति मालिस कर दें। बीमार है तो तुरंत अस्पताल लेकर जाए। उनके पसंद नापसंद के बारे में पूछें। इसकी वजह से उनके अंदर ये विश्वास पैदा होता है कि चाहें जो भी हो जाए पति कभी साथ नहीं छोड़नेवाला है।
2. जॉब करने पर करें पत्नी का स्पोर्ट
अक्सर देखा गया है कि महिलाओं को शादी के बाद अपनी जॉब छोड़नी पड़ती है। पति और ससुरालवाले बोलते हैं तुम्हें कमाने की जरूरत क्या है। मैं नहीं कमाता क्या। जिससे पत्नी के अंदर का आत्मविश्वास टूट जाता है। एक अच्छा पति बनने के लिए जरूरी है कि वो अपनी पत्नी से पूछे कि करियर में आगे क्या करना है। अगर वो जॉब करना चाहती है तो उसका सपोर्ट करें।
3. प्रेमी और दोस्त बनने की करें कोशिश
एक खूबसूरत लाइफ के लिए पति को पत्नी के साथ दोस्त और प्रेमी की तरह पेश आना चाहिए। कई बार पति के नजरिए से लोग सोचते हैं तो वो अपनी पत्नी की प्रॉब्लम्स को नहीं समझ पाते हैं। लेकिन दोस्त के नजरिए से देखेंगे तो उन्हें चीजें साफ नजर आएंगी। इतना ही नहीं पत्नी भी उनसे खुलकर बात करेगी। जितना हम अपने दोस्त के साथ खुलकर बात करते हैं उतना किसी और रिश्ते में नहीं कर पाते हैं। अगर आप दोस्त की तरह उसके साथ पेश आएंगे तो उसे अकेला नहीं महसूस होगा। बल्कि वो एक दोस्त के हमेशा साथ होने का भरोसा पाएगी और आपके साथ खुलकर बात करेगी। इसके साथ अगर आप प्रेमी रहेंगे तो उसे खूब प्यार देने की कोशिश करेंगे।
4. किचन में रहे साथ
अगर आप लविंग और सपोर्टिव हस्बैंड बनना चाहते हैं तो किचन से इसकी शुरुआत र सकते हैं। काम में पत्नी का हाथ बंटाए। अगर खाना नहीं बनाना आता है तो चॉपिंग कर दें। डस्टिंग कर दें। इससे आपकी पत्नी को थोड़ी सी मदद भी मिल जाएगी। साथ ही यह अहसास भी रहेगा कि पति केयर करते हैं। अगर वो काम से थकेगी नहीं तो सोचिए बिस्तर पर आपके साथ ज्यादा वक्त गुजारेंगी। काम के बोझ से महिलाएं इतना थक जाती है कि वो सेक्स में रूची खोने लगती है। इसलिए बिस्तर का रोमांस बनाए रखने के लिए आपको थोड़ा सा घर में वक्त देना होगा।