स्थापना को लंबा सफर तय करते हुए 138 वर्ष हो गए। 138 साल का त्याग, बलिदान, कुर्बानी का शानदार इतिहास स्वर्णिम अक्षरो में लिखा गया है। आजादी की लडाई से लेकर अब तक इस सफर में कांग्रेस ने देश प्रेम, जनसेवा, भाईचारा, अखंडता एवं एकता जैसे मूल्यो के लिए ही संघर्ष किया। संदीप तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना देश की आजादी के लिए हुई थी
और आजादी के पश्चात् कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य जनसेवा करना है। आज इस मौके पर पं.सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्रंमाक 42 के छाया पार्षद संदीप तिवारी के नेतृत्व में अमरपुरी, भीमनगर आदि क्षेत्रो में सेवाभाव को लेकर जरुरतमंदो को चप्पल वितरण किया गया।
आज इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता संदीप तिवारी के साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष समीर भट्ट, तुषार पाण्डेय, महामंत्री कल्याण साहू, वार्ड अध्यक्ष डोमेंश शर्मा, हरीचंद निषाद, संजय ठाकुर, दुर्गेश सिन्हा, नागेश साहू, विष्णु देवांगन, अजय सोनी, शुभम एवं अन्य कांग्रेसीगण शामिल रहे।