Breaking news: पेट्रोल पंप संचालक रेप के आरोप में हुआ गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश के आगरा में पेट्रोल पंप संचालक द्वारा एक युवती के शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। मामला आगरा जनपद के ताजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है जहां पर एक पेट्रोल पंप संचालक पर युवती ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने अपने पति के साथ कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

युवती ने पेट्रोल पंप संचालक पर बीते कई साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि आरोपी पवन वर्मा का फतेहाबाद रोड पर शिवाकाशी होटल था। हालांकि अब उसने होटल बेच दिया है।

अब उसका राजस्थान में एक पेट्रोल पंप है। पवन शादीशुदा है। उसकी दो बेटियां हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन पवन के होटल में काम करती थी। इस कारण पवन का घर आना जाना हो गया। पवन ने पहले उसकी बड़ी बहन को अपने जाल में फंसा रखा था। वर्ष 2016 में वह नाबालिग थी। पवन उससे भी बातचीत करता था। इस दौरान एक दिन उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, इससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान मोबाइल से वीडियो बना लिया।

इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। और तो और सबसे बड़ी हैरानी की बात यह थी कि पीड़िता ने जब अपनी बड़ी बहन से पवन की शिकायत की तो उसने भी आरोपी का हिसाब दिया। इस कारण वह परेशान रहने लगी। बहन के सहयोग नहीं करने की वजह से वह पुलिस से शिकायत नहीं कर सकी। वर्ष 2020 में उसकी शादी हो गई। इसके बावजूद पवन उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था।

मोबाइल पर मैसेज करता था। कॉल करके परेशान करता था। इससे वह ससुराल में भी परेशान रहने लगी। आरोपी युवक द्वारा युवती को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था और आरोपी युवती को होटल बुला रहा था। और धमकी दे रहा था कि अगर ऐसा नहीं किया तो उसके वीडियो और फोटोस के पति को भेज देगा। जब युवती ने बात नहीं मानी तो आरोपी युवक ने पति के पास फोटो और वीडियो भेज दिए।

मगर, पति ने उसका समर्थन किया। पति ने कहा कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। पति के सहयोग से हिम्मत आई। तब वह पुलिस के पास पहुंची। इस पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। वही आपको बता दें कि इस आरोप में पीड़िता की बहन भी जेल जाएगी पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है। और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here